Breaking News

राजकीय मुद्रणालय लिथो प्रेस रुड़की में पदों की प्रस्तावित कटौती के विरोध में हुआ बैठक का आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की * राजकीय मुद्रणालय लिथो प्रेस रुड़की में पदों की प्रस्तावित कटौती के विरोध में आज एक बैठक का आयोजन उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन हरिद्वार के तत्वावधान में लिथो प्रेस रूड़की के सभागार में आयोजित हुई। कटौती प्रस्ताव में औद्योगिक संस्थान के 43 तथा मिनिस्टीरियल संवर्ग के 20 पदों को कम किया गया है।

प्रस्ताव शासन स्तर पर निर्णय हेतु विचाराधीन है।लिथो प्रेस कर्मचारियों के आह्वान पर संगठन द्वारा भविष्य की रणनीति तय करने के लिए विचार विमर्श हेतु बैठक आहूत की गई थी। इस अवसर पर सभी कर्मचारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर पदों की कटौती को रोकने के लिए संघर्ष का निर्णय लिया। शासन स्तर पर इस विषय पर शीघ्र वार्ता कर कर्मचारी हित में समाधान के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी- शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, जिला महामंत्री अनिल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा, फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सईद अहमद, स्वास्थ्य विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज नवानी, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री जम्बू प्रसाद, फेडरेशन की रुड़की शाखा के अध्यक्ष कुलदीप बिष्ट आदि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी गण एवं मातृशक्ति उपस्थिति रहे। इस अवसर पर लिथो प्रेस रुड़की की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष भोमपाल सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार एवं महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता व उनकी संपूर्ण कार्यकारिणी को उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन हरिद्वार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *