चिकित्सक भगवान का स्वरूप होता है *डॉक्टर यशवीर
www.shrimannews.in
July 1, 2025
कमल /ऋतिक हरिद्वार उत्तराखंड
बागपत उत्तर प्रदेश*विश्व डॉक्टर्स डे एवं चार्टर अकाउंटेंट दिवस के पावना अवसर पर लायंस क्लब अग्रवाल मंडी ङि0 321 सि वन द्वारा अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बागपत के डिप्टी सीएमओ माननीय डॉक्टर यशवीर सिंह जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की डॉक्टर भगवान का स्वरूप होता है रोगी का जीवन बचाने के लिए अपना सुख त्याग कर तनमय्यता से रोगी के ठीक होने की कोशिश करता है सभी डॉक्टर को डॉक्टर दिवस की बधाई दी कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन संजय गोयल ने की इस अवसर पर डॉक्टर यशवीर सिंह सहित 9चिकित्सकों को सम्मानित किया गया डॉक्टर यसवीर सिंह जी को पटका पगङी ओढ़ाकर एवं अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब की ओर से मंडल अध्यक्ष द्वारा भेजा जाए सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया
इसी क्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीमती मीनू जिंदल को पटका पहनाकर पगड़ी ओढ़ाकर एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा भेजे गए अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रीजन चेयरमैन लायन डॉक्टर जे एस शर्मा जी को भी सम्मानित किया गया
इस अवसर पर लायन डॉक्टर करणवीर सिंह, लायन डॉक्टर रामलाल, लायन डॉक्टर योगेश चौधरी ,लायन डॉक्टर संजय तोमर, लायन डॉक्टर प्रदीप नैन डॉक्टर हर्षित गोयल एवं डॉक्टर अशोक कुमार यादव को पटका पहनाकर सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन एमजे एणलायन अभिमन्यु गुप्ता एवं सचिव एमजेएफ लायन पंकज गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया
इस अवसर पर मंडलीय अंबेसडर लायन प्रवीण गुप्ता ,एडवोकेट अशोक अग्रवाल, एडवोकेटराहुल देव अग्रवाल ,लायन अंकित जिंदल, लायन डॉक्टर मयंक गोयल एवं निवर्तमान अध्यक्ष लायन धीरज अग्रवाल उपस्थित रहे वरिष्ठ सदस्य लायन डॉक्टर रामलाल का जन्मदिन उपहार देकर मनाया गया और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की एवं मिठाई वितरण की गई