श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ मनुष्य की खुशहाली तथा समृद्धि का प्रतीक * महंत किशन दास जी
www.shrimannews.in
July 5, 2025
कमल अग्रवाल/ ऋतिक कुमार
हरिद्वार05 जुलाई 2025 /हरिद्वार की पावन नगरी के घनश्याम भवन में पाटोत्सव के उपलक्ष में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का हुआ भव्य आयोजन
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के समापन के अवसर पर एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया इस अवसर पर भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से ज्ञान की वर्षा करते हुए भागवत भूषण आचार्य श्री करुणेश जी मिश्रा ने कहा श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य के जीवन में सुख शांति समृद्धि की वर्षा करती है इस लोक से चले जाने के बाद परलोक में भवसागर पार करने के लियें विमान के रूप में कार्य करती है यह पावन कथा मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट संताप तथा विकार दूर करती है उसे पाप मुक्त करते हुए तर्पित कर देती है यह कथा सभी ग्रंथों का सार है जो भी अपने जीवन में इस पावन कथा का आयोजन करता है उसके जीवन में सुख शांति समृद्धि कावास हो जाता है एवम उसके पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है
इस अवसर पर श्री किशोर कुमार जी शर्मा श्री राधेश्याम शर्मा जी आशीष कुमार जी श्री ऊषा माता जी महेंद्र कुमार जी गौरव कुमार जी पर्व कुमार जी गर्ग श्री महंत बाबू रवींद्र वर्मा हेमंत वर्मा लोकेश वर्मा अग्रवाल परिवार रामकृष्ण वर्मा सतीश वर्मा याद राम जी वासुदेव रावल रामलाल जी मनोज भाई ठक्कर संजय भाई दिनेश कुमार जी नरेंद्र जी उषा जी गुप्ता श्री आशुतोष जी श्री निहाल जी श्रीमती शांति देवी आदि बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे