Breaking News

दिव्य महापुरूष थे ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवानन्द महाराज *श्री महंत विष्णु दास महाराज

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार, 9 जुलाई (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद )गुरू पूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया।

आश्रम के परमाध्यक्ष ऋषि रामकृष्ण महाराज के संयोजन में आयोजित संत सम्मेलन के दौरान सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों ने ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धर्म संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमहंत विष्णुदास महाराज को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत विष्णु दास जी महाराज ने कहा स्वामी ऋषिकेशवानंद जी महाराज भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाने वाले दिव्य त्याग मूर्ति संत थे

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इस अवसर पर बोलते हुए महंत मोहन सिंह महाराज ने कहा परम पूज्य स्वामी केशवानंद जी महाराज का पावन सानिध्य मां गंगा के समान भक्तों का तन मन पवन करने वाला था उनका तपोबल आज भी भक्त जनों के बीच सुख शांति एवं समृद्धि के रूप में विद्यमान है गुरु बिना ज्ञान नहीं गुरु बिना कल्याण नहीं और गुरु बिना गति नहीं महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए जीवन समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवानंद महाराज दिव्य महापुरूष थे। उनके शिष्य स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज जिस प्रकार गुरू परंपरांओं को आगे बढाते हुए धर्म संस्कृति के उन्नयन के साथ शिक्षा क्षेत्र में योगदान कर रहे हैं। उससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। महंत श्री तीर्थ सिंह महाराज ने कहा सतगुरु इस पृथ्वी लोक ज्ञान का एक विशाल सागर होते हैं उनके ज्ञान की सरिता में स्नान करने से भक्तों का जीवन धन्य तथा कृतार्थ हो जाता है

स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरू के रूप में ब्रह्मलीन स्वामी ऋषि केशवानंद महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। पूज्य गुरूदेव से प्राप्त शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए उनके द्वारा स्थापित आश्रम की सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

महंत मोहन सिंह, स्वामी शिवानंद महाराज व स्वामी प्रांश ने फूलमाला पहनाकर सभी संतों का स्वागत किया और कहा कि गुरू के दिखाए मार्ग पर चलने से ही शिष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे स्वामी हहिरानंद महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज को नमन करते हुए कहा कि सद्गुरू ही शिष्य के जीवन में ज्ञान का प्रकाश कर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करते हैं।

इस अवसर पर स्वामी शिवानंद, महाराज महंत रघुवीर दास महाराज, महंत मोहन सिंह, महाराज महंत तीरथ सिंह, महाराज महंत ज्ञानानंद, महाराज महंत विष्णुदास, महाराज डा.हरिगोपाल महाराज, स्वामी सूरज दास, महाराज महंत श्यामप्रकाश, संत जगजीत सिंह महाराज स्वामी दिनेश दास महाराज, स्वामी ज्योर्तिमयानंद महाराज, डा.प्रोफेसर दिनेश शास्त्री, स्वामी राजेंद्रानंद, स्वामी शिवानंद भारती, महंत प्रमोद दास, महाराज महंत प्रेमदास महाराज स्वामी महंत कैलाशानंद महाराज महाराज महंत सचिव गोविंद दास महाराज महंत शुक्र गिरी महाराज महंत शांति प्रकाश महाराज पंजाबी बाबा सतपाल स्वामी हरिदास महाराज सहित कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल रमेशा नंद महाराज देहरादून बाबा श्याम गिरी महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल रामदास महाराज सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *