Breaking News

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर की छात्रा डॉ. ऐश्वर्या भट्ट बनीं पुलिस उपाधीक्षक (DSP), परिसर में हर्ष की लहर

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, गुरुकुल परिसर (हरिद्वार) के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। परिसर की मेधावी पूर्व छात्रा, डॉ. ऐश्वर्या भट्ट का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा सीधे पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर हुआ है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर गुरुकुल परिसर, हरिद्वार में एक सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान गुरुकुल परिसर के निदेशक परिसर,प्रो गिर्राज प्रसाद गर्ग ने डॉ. ऐश्वर्या भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

प्राचार्य ने कहा कि उनकी यह सफलता केवल विश्वविद्यालय ही नहीं, बल्कि संपूर्ण आयुर्वेद जगत और देवभूमि की नारी शक्ति के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर डॉ. दीपशिखा , डॉ. विपिन पांडे एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री राहुल तिवारी ने भी डॉ. भट्ट को बधाई दी और उनके भावी पुलिस सेवा कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही, डॉ. ऐश्वर्या भट्ट के सभी बैचमेट् एवं जूनियर छात्र डॉ नैंसी सिंह, डॉ जतिन तिवारी, डॉ अंजलि भी इस विशेष समारोह में उपस्थित रहे और पुष्पगुच्छ देकर अपनी प्रिय सहपाठी का उत्साहवर्धन किया।

डॉ. ऐश्वर्या भट्ट ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुकुल परिसर के सम्मानित गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है。

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *