Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने के कथित बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ आक्रोश व्यक्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश, श्यामपुर : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने के कथित बयान के विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी और उसकी सहयोगी कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों ने अपने परिश्रम, त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा से देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। ऐसे में प्रदेश के लोगों के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। यहां के जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, वहीं प्रदेश के मेहनतकश नागरिकों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और यहां के नागरिकों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपने शब्दों और बयानों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए। उत्तराखंड की जनता अपने सम्मान और स्वाभिमान के प्रति सजग है तथा प्रदेशवासियों का अपमान करने वाली बयानबाजी का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के बयान के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Check Also

हरिद्वार में मिराया गोल्ड एंड डायमंड शोरूम का भव्य शुभारंभ, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार ; शंकर आश्रम के समीप मिराया गोल्ड एंड डायमंड शोरूम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *