ज्वालापुर में फैमिली केयर डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ
www.shrimannews.in
October 25, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार : ज्वालापुर स्थित सेंट मैरी स्कूल के सामने फैमिली केयर डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। डॉक्टर शिंकी अग्रवाल ने बताया कि इस सेंटर में दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के उपचार के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां मरीजों को दांतों की देखभाल से लेकर डेंटल इम्प्लांट तक की सेवाएं मिलेंगी।
क्लिनिक में दांतों के रंग की फिलिंग, खराब दांतों को निकालना, कृत्रिम दांत लगाना, दांतों एवं मसूड़ों को सड़ने से बचाने के लिए उपचार, क्राउन एवं ब्रिज लगाना तथा पीले दांतों की सफाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा दांतों की नसों का इलाज, कंप्यूटराइज्ड डेंटल एक्स-रे, टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार, टूथ क्लिंचिंग से संबंधित समस्याओं का उपचार, विभिन्न प्रकार की डेंटल सर्जरी और डेंटल इम्प्लांट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
फैमिली केयर डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर का उद्देश्य लोगों को दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ज्वालापुर में सेंट मैरी स्कूल के सामने स्थित यह सेंटर स्थानीय लोगों के लिए दंत चिकित्सा की सुविधा का एक नया विकल्प बनेगा। इस अवसर पर लविन अग्रवाल, सचिन प्रजापति, नरेश गौरव, शिविन आदि मौजूद रहे।