इस सृष्टि के कण-कण में शिव स्वरूप ज्ञान के दाता गुरुदेव का वास होता है शिवा ही जड़ है और शिव ही चैतन्य है *महंत बाबा गजेंद्र गिरी नागा बाबा
www.shrimannews.in
July 16, 2025
कमल अग्रवाल / ऋतिक कुमार
हरिद्वार * बर्फानी कुटी भूपतवाला में परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 शिवराज गिरी महाराज की पावन स्मृति में वार्षिक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
इस अवसर पर बोलते हुए कुटिया के महंत श्री गजेंद्र गिरी महाराज नागा बाबा ने कहा शिव स्वरूप परम पूज्य गुरुदेव दिये गये ज्ञान के रूप में इस सृष्टि के कण-कण में विद्यमान है इस सृष्टि में गुरु से बड़ा हमारा कोई और मार्गदर्शक हो ही नहीं सकता गुरु ज्ञान के दाता होते भक्तों का करते उद्धार इस सृष्टि केकण-कण में गुरु समाये ज्ञान रूप में सन्यासी भगवान शिव का स्वरूप है इस सृष्टि में नाथों के नाथ देवों के देव भोलेनाथ सर्व वंदनीय है इस सृष्टि की उत्पत्ति भगवान शिव के अर्धशक्ति रूप कामाख्या स्वरूप से हुई है और एक दिन भगवान शिव में समाहित हो जाना है भगवान शिव ही जड़ है और भगवान शिव ही चैतन्य है कालों के काल महाकाल भगवान शिव श्रावण मास में हरिद्वार के हिमालय की पर्वतमाला में विलव पर्वत पर माता पार्वती के साथ वास करते हैं उनके श्रावण मास में आ जाने की पहचान इस पर्वतमाला पर खड़ी बड़ी बड़ी भवड घास से होती है इस पर्वत पर खड़ी घास भोलेनाथ के बीछोने के रूप में पृथ्वी पर बिछ जाती और श्रावण मास के बाद जब भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के साथ हरिद्वार से प्रस्थान करते हैं तो वही घास पुनः स्वतः ही सीधी खड़ी हो जाती है आज गुरुदेव की पावन पुण्य स्मृति में आयोजित इस भंडारे में सभी संत महापुरुषों का हम सत्कार करते हैं उन्हें नमन करते हैं
इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत दुर्गादास महाराज ने कहा यह भारत भूमि देवों की जननी पावन भूमि है यहां भगवान श्री राम भगवान श्री कृष्णा भगवान परशुराम सहित अनेकों स्वरूपों में भगवान अवतरित हुए हैं हम लोग भगवान राम द्वारा स्थापित सनातन परंपरा का भाग है हमारे तन और मन में दया तथा श्रद्धा भाव कूट-कूट कर भरा है
इस अवसर पर महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत रामानुज दास महाराज महंत विष्णु दास महाराज महंत दुर्गादास महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत शंभू दास महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज महंत भरत मुनि महाराज महंत प्रमोद दास महाराज महंत हितेश दास महाराज महंत रितेश दास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल देहरादून बाबा रमेशानन्द महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज आंध्र प्रदेश से पधारे भक्त श्रीनिवास सहित भारी संख्या में आश्रम मठ मंदिर तथा अखाड़ों से पधारे संत महापुरुष महंत श्री महंत महामंडलेश्वर भक्तगण उपस्थित थे