SDRF द्वारा गंगा में डूब रहे 12 कांवड़ यात्रियों को सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू
www.shrimannews.in
July 20, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
जनपदहरिद्वार *स्थान: हरिद्वार (कांगड़ा घाट एवं प्रेम नगर आश्रम घाट)
SDRF द्वारा गंगा में डूब रहे कुल 12 कांवड़ यात्रियों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
कांवड़ मेला-2025 के दौरान SDRF उत्तराखंड की तैनात टीमों द्वारा हरिद्वार स्थित कांगड़ा घाट और प्रेम नगर आश्रम घाट में गंगा नदी में डूब रहे कुल 12 कांवड़ यात्रियों को सतर्कता, दक्षता एवं साहस का परिचय देते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
1. कांगड़ा घाट पर रेस्क्यू (कुल 9 श्रद्धालु):
गंगा में स्नान के दौरान गहराई अथवा तेज बहाव में बहने से 9 श्रद्धालु डूबने लगे थे, जिन्हें SDRF की “जीवन रक्षक टीम” द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू किए गए श्रद्धालु:
1. यस पुत्र सुधीर – गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
2. अमन पुत्र नन्हे सिंह – मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
3. दानिश पुत्र मो. जशीन – दिल्ली
4. मंशाराम कुशवाहा पुत्र गजराज सिंह – भोपाल, मध्य प्रदेश
5. शिवम पुत्र लालू प्रसाद – उत्तम नगर, दिल्ली
6. मोहित पुत्र लालू कमल – कैथल, हरियाणा
7. विनोद पुत्र कालू सिंह – महेंद्रगढ़, हरियाणा
8. मुकुल पुत्र श्यामलाल – चंडीगढ़, हरियाणा
9. दीपांशु पुत्र सुरेंद्र सिंह – बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
2. प्रेम नगर आश्रम घाट पर रेस्क्यू (कुल 3 श्रद्धालु):
अलग-अलग समय पर गंगा पार करते या स्नान करते समय तेज बहाव में बह जाने के कारण तीन श्रद्धालु डूबने लगे, जिन्हें SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू किए गए श्रद्धालु:
1. मुकुल पुत्र सुनील – निवासी दिल्ली, उम्र 27 वर्ष
2. वंश – निवासी हरियाणा, उम्र 18 वर्ष
3. सुरेंद्र – निवासी हरियाणा, उम्र 48 वर्ष
तीनों व्यक्तियों को SDRF द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल कर आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान की गई।