Breaking News

चंबा मार्ग पर कुंजापुरी और हिंडोलखाल के मध्य एक कांवड़िया खाई में कूद गया sdrf टीम ने किया रेस्क्यू

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

स्थान: थाना नरेंद्र नगर, जनपद टिहरी गढ़वाल * चंबा मार्ग पर कुंजापुरी और हिंडोलखाल के मध्य एक कांवड़िया खाई में कूद गया। इस घटना की सूचना उसके साथियों द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही SDRF, स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।

टीमों द्वारा विषम भू-भौगोलिक परिस्थितियों में खाई में उतरने का सुरक्षित मार्ग तलाशते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कांवड़िए को सकुशल खोज लिया गया।

कांवड़िए की पहचान दीपक शर्मा पुत्र नेटेलो, उम्र 35 वर्ष, ग्राम खोल, जिला रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई। उसे आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस थाना लाया गया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *