Breaking News

SP GRP तृप्ति भट्ट की अगुवाई मे लगातार हो रहा चोरियो का खुलासा

*कप्तान तृप्ति भट्ट के बनाए चक्रव्यूह में फंस रहे शातिर अपराधी

*चोरी के 02 मोबाइलों सहित रेलवे चौकी रुड़की से अभियुक्त को भेजा जेल

*जीआरपी की एक्टिव टीमों द्वारा लगातार की जा रही शातिरों के खिलाफ कार्यवाही

*एक-एक कर मोबाइल चोरों को जेल भेज रही जीआरपी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

चौकी जीआरपी रूडकी * दिनांक 21/07/25 को वादी अर्जुन पुत्र महिपाल सिंह निवासी- सालियर, रुड़की ने चौकी जीआरपी रुड़की पर दिए गये प्रार्थना पत्र कि दि० 20/07/25 की रात्रि रेलवे स्टेशन रुड़की से लुधियाना जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करते समय रेलवे स्टेशन रुडकी पर किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी का मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने के संबंध मे मु0अ0सं0- 36/2025 धारा- 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट के कड़े दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए थाना जीआरपी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पुलिस चौकी रुड़की द्वारा टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 21/07/25 को रेलवे स्टेशन रुड़की परिसर से अभियुक्त जमील पुत्र किताबुद्दीन निवासी जोकहिया थाना देहात जनपद बलरामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष को चोरी गये मोबाइल एवं एक अन्य चोरी के मोबाइल फोन के साथ दबोचा गया।अभियुक्त जमील द्वारा नौकरी आदि किसी काम में मन न लगने एवं अपने खर्चे पूर्ति के लिए चोरी करना बताया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *