Breaking News

पूर्व में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा जी में डूबे कांवड़ियों की सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार  * पूर्व में कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा जी में डूबे कांवड़ियों की सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। टीम द्वारा ओम पुल से लेकर बालावाली के पास तक क्षेत्र में सर्चिंग की गई।

सर्चिंग के दौरान टीम को एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान वीरेंद्र राजपूत पुत्र श्री महेंद्र राजपूत (उम्र 25 वर्ष), निवासी पंचकूला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।

उक्त व्यक्ति गीता कुटीर घाट के निकट नहाते समय, दिनांक 22 जुलाई 2025 को लापता हुआ था, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ की टीम द्वारा निरंतर सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

👮‍♂️ रेस्क्यू टीम के सदस्य:

नेतृत्व: उपनिरीक्षक श्री आशीष त्यागी

हेड कांस्टेबल: राकेश रावत, खीम सिंह आरक्षी: गुड्डू कुमार, चंदन रौतेला उपनल चालक: आनंद कुमार, होमगार्ड दिनेश, राजेश, आदि उपस्थित रहे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *