Breaking News

मौन और मुस्कान दोनों जीवन को परिपूर्ण कर देती है श्री गुरु प्रेम स्मृति सम्मेलन में बहेगी ज्ञान की गंगा महामंडलेश्वर * स्वामी शिव प्रेमानन्द महाराज

ऋतिक कुमार/ कमल अग्रवाल

जनपद हरिद्वार * हरिद्वार की पावन भूमि पर ज्ञान की तपोस्थली श्री निजात्म प्रेम धाम के पीठाधीश्वर अनंत विभूषित महामंडलेश्वर पूज्य गुरुदेव 1008 स्वामी गुरु प्रेमानन्द जी महाराज प्रेम मूर्ति जी की पावन स्मृति में श्री गुरु प्रेम स्मृति सम्मेलन संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाया जा रहा है

25 जुलाई 2025 को नेत्र शिविर 26 जुलाई 2025 को अखंड पाठ का शुभारंभ राम चरित्र मानस का दिव्य पावन आयोजन भजन संध्या सहित अनेको पावन कार्यक्रम गुरुदेव की पावन स्मृति में आयोजित किये

परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानन्द जी महाराज ने कहा जिन भक्तों को अपने सतगुरु देव का पावन सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होता है उनका मानव जीवन सार्थक हो जाता है गुरुदेव के ज्ञान की अमृत वर्षा हमारे मानव जीवन के उद्देश्य को परिपूर्ण कर देती है गुरुदेव के श्री मुख से निकलने वाले एक-एक वाक्य का बड़ा ही गहरा और कल्याणकारी रहस्य होता है जो भक्त गुरु के श्री मुख से निकलने वाले ज्ञान का रसपान करते हैं उनके जीवन का उद्धार हो जाता है उनके इस पृथ्वी लोक पर आने का उद्देश्य पूर्ण हो जाता है ईश्वर की आराधना मनुष्य को एक आत्मिक सुख एवम संतोष प्रदान करती और हमारे जीवन में भक्ति और आस्था सेतु के रूप में कार्य करते हुए हमें ईश्वर के श्री चरणों तक पहुंचाने का मार्ग प्रदान करते गुरु भक्ति भी ईश्वर भक्ति में ही निहित है जो भक्त गुरु के बताये मार्ग पर चलते हैं वह सदैव कल्याण को प्राप्त श्री निजात्म पीठाधीश्वर अनंत विभूषित पूज्य गुरुदेव स्वामी गुरु प्रेम मूर्ति जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर साक्षात ज्ञान की गंगा थे जो दिये गये ज्ञान के रूप में सूक्ष्म रूप में आज भी हम लोगों के बीच विद्यमान है गुरुदेव वैराग्य एवं ज्ञान के साथ-साथ प्रेम की अनंत मूर्ति के रूप में सदैव हमारे मस्तिष्क पटल पर बने रहेंगे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *