Breaking News

कल्याणी नदी में जलस्तर वृद्धि के कारण SDRF ने 45 लोगों का सुरक्षित किया रेस्क्यू

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

स्थान: मुखर्जी नगर, आजाद नगर, जगतपुरा – रुद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर

 दिनांक 06 अगस्त 2025 को समय 07:33 बजे SDRF को आपदा नियंत्रण कक्ष रुद्रपुर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रपुर क्षेत्र के जगतपुरा, मुखर्जी नगर एवं आजाद नगर में कल्याणी नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने के कारण कुछ परिवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।

उक्त सूचना पर SDRF टीम निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि कई परिवार नदी के किनारे स्थित घरों में फंसे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम द्वारा राफ्ट की सहायता से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा लगभग 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *