Breaking News

अगर देवभूमि की युवतियों को लव जिहाद का निशाना बनाया तो खैर नही : कुसुम कण्डवाल

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश * ऋषिकेश में लव जिहाद का शिकार होकर घर से भागी युवती के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सख्ताई दिखाई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश की एक 19 वर्षीय युवती को उत्तरप्रदेश का एक समुदाय विशेष के लड़के ने सोशियल मीडिया के माध्यम से प्रेमजाल में फंसा कर उसे बीते रविवार को भागने के लिए उकसाया तथा उसे पुणे बुलाया। बीते 4 दिनों तक भटकती रही। पीड़िता के परिजनों की गुमशुदगी की तहरीर पर ऋषिकेश पुलिस ने युवती को लोकेशन के आधार पर सतर्कता दिखाते हुए खोज लिया। युवती को कल मुम्बई के पास से बरामद कर उसे ऋषिकेश लाया गया।

मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सहित एसपी देहात तथा एसओ ऋषिकेश से फोन पर वार्ता करते हुए युवती को सोशियल मीडिया पर लव जिहाद में फंसाने के आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि की युवतियों को लव जिहाद का निशाना बनाया तो खैर नही होगी। आज सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाये है, साथ ही प्रेम के नाम पर जिहाद करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा। उन्होंने बताया कि युवती के घर से भागने के दिन से ही वह ऋषिकेश पुलिस के सम्पर्क में थी तथा अब उसके सकुशल बरामद होने के बाद आयोग में युवती की काउंसलिंग कराई जाएगी।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में परिजनों की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने बच्चों की पूर्णत निगरानी करें, तथा साथ ही उनके दैनिक जीवन की जानकारी लेते रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *