Breaking News

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर का रखरखाव जीर्णोद्धार, सरंक्षण कार्य

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

श्री तुंगनाथ / रूद्रप्रयाग/ देहरादून: 31 अगस्त।समुद्र तल से 12074 फीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार के नाम से विख्यात श्री तुंगनाथ मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार – रखरखाव हेतु श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) ने प्रयास तेज कर दिये है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान ( सीबीआरआई) के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने बीते शनिवार 30 अगस्त को श्री तुंगनाथ मंदिर के भू तकनीकी सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है सर्वे रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद डीपीआर बनायी जायेगा तथा रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर के अनुरूप रखरखाव संरक्षण का कार्य शुरू होगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के निर्माण और विकासात्मक गतिविधियों के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अनुरोध पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रही है।

इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) और सीबीआरआई द्वारा भी श्री तुंगनाथ मंदिर क्षेत्र का दौरा किया जा चुका है‌।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *