Breaking News

बीoएचo ईo एलo हरिद्वार में ‘राजभाषा उत्सव’ का शुभारंभ

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार: राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में बीएचईएल हरिद्वार में, राजभाषा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । उत्सव का शुभारंभ एफबीएम सभागार में “निबंध प्रतियोगिता” के आयोजन के साथ किया गया, जिसमें 36 कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की । प्रतियोगिता का विषय था “वैश्विक स्तर पर हिंदी का विकास”

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाप्रबंधक (एफबीएम एंड डब्ल्यूटी) श्री अमित कुमार शर्मा ने, सभी प्रतिभागियों को राजभाषा उत्सव की शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि बीएचईएल हरिद्वार एक तकनीकी संस्थान होने के बावजूद, राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है ।

उल्लेखनीय है कि हरिद्वार प्रभाग में सितंबर माह, राजभाषा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है । इस दौरान कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं सहित विभागीय राजभाषा शील्ड एवं मूल रूप से हिंदी में सर्वाधिक कार्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राजभाषा उत्सव पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा ।

इस अवसर पर वरि. उप महाप्रबंधक (राजभाषा) श्री हरीश सिंह बगवार तथा उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती शशि सिंह सहित राजभाषा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *