Breaking News

Bktc के अध्यक्ष ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून *आज 9 सितंबर मंगलवार को देर शाम को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनके शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट हुई तथा श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण के विषय में मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट एवं श्री त्रियुगीनारायण को वेंडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने सहित अन्य बिंदुओं पर भी बातचीत की।

मुख्य मंत्री कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट की प्रक्रिया को गति देने हेतु शासन को भी उचित निर्देश दिये।

इस यात्रावर्ष मई -जून में आपदा राहत कार्यों सहित द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा के लिए बीकेटीसी की ओर से प्रदेश सरकार एवं मुख्य पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया बताया

देश के यशस्वी उर्जावान प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय माननीय नरेंद्र मोदी जी के विजन के तहत श्री त्रियुगीनारायण को वेंडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने रखरखाव -सौंदर्यीकरण हेतु अनुदान, सीमा माता मंदिर चाई ( जोशीमठ) के जीर्णोद्धार कार्य, बीकेटीसी को देहरादून में कार्यालय हेतु भूमि दिये जाने, मंदिर समिति को आपदा की स्थिति को देखते , श्री केदारनाथ सहित धामों में पूजा सामग्री पहुंचाने आदि हेतु हैलीकॉप्टर सुविधा के लिए मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी मेरे आग्रह अनुरोध पर सकारात्मक रूप से विचार करने तथा शासन की ओर से यथा सहयोग का आश्वासन दिया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *