अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने श्री भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद के गठन की मांग की
www.shrimannews.in
September 15, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने श्री भगवान दास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद के गठन की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नगर संस्कृत आयाम कार्य के संयोजक अच्युतांश दत्त डिमरी ने महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजेन्द्र कुमार सिंह देव को दिया।
ज्ञापन में छात्रों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल एक छात्र कल्याण परिषद का गठन करने का आग्रह किया गया है।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद, प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजेन्द्र सिंह देव ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में केंद्रीय विश्वविद्यालय को पत्र भेजेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए छात्रों के हित में छात्र कल्याण परिषद का गठन किया जाएगा
इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में विभाग संगठन मंत्री मनीष राय, डॉ रितेश वशिष्ठ, डॉ हरदीप सिंह पावरिया कार्तिक ,अंश आत्रैय, सौरव शर्मा और आयुष खंतवाल भी उपस्थित थे