Breaking News

उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी-श्रीमहत रविंद्रपुरी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार* अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने राजधानी देहरादून स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुके भेंटकर जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। प्रदेश में जेहाद संस्कृति पर रोक लगाने के साथ ढोंगी बाबाओं के जाल से आमजन को बचाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चलाय जा रहा आपरेशन कालनेमि एक नई मिसाल कायम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन में प्रदेश के सभी वर्गो का विकास हो रहा है और उत्तराखंड देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2027 में होने वाला हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य और भव्य रूप से संपन्न होगा।

भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने संत समाज का आशीर्वाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ है। संतों के आशीर्वाद से पुष्कर सिंह धामी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।

महंत दर्शन भारती ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संतों का स्वागत किया और कहा कि संतों के आशीर्वाद से ही वे जनता की सेवा करने के अपने प्रयासों में सफल हो रहे हैं।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *