Breaking News

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के साथ माँ गंगा में किया दुग्धाभिषेक

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश  * विश्वकर्मा पूजा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 39वां विश्वकर्मा पूजा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूजन कार्य में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर एवं वास्तुकार माना जाता है। विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना में भगवान ब्रह्मा की सहायता की थी। कहा कि ऐसी मान्यता है कि विश्वकर्मा जी ने ही देवताओं के घर, नगर, अस्त्र-शस्त्र आदि का निर्माण किया था। साथ ही हस्तिनापुर, द्वारिका, इंद्रपुरी, पुष्पक विमान एवं इन्द्रप्रस्थ जैसे कई नगरों, भवनों एवं वस्तुओं का निर्माण किया है। कह कि यही कारण से इस दिन उद्योगों एवं फैक्ट्र‍ियों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा एक प्रसिद्ध ज्ञानी ऋषि और शिल्पकार थे। आज वो हमारे साथ नहीं लेकिन वो हर एक व्यक्ति के जीवन में कला के रूप में दिखाई देते है। कहा कि वेदों और पुराणों में इनका श्रद्धा सहित उल्लेख मिलता है। आज संसार जगत निर्माता भगवान विश्वकर्मा नहीं होते तो शिल्पकला और वास्तुकला का कोई नाम ही नहीं होता। कहा कि वास्तुकला से ही किसी भी वस्तु की पहचान होती। इन वास्तु निर्माता कलाकारों का श्रेय भी भगवान विश्वकर्मा को ही जाता है।

इस मौके पर मेयर शम्भू पासवान, मण्डल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सोनू पांडेय, दीपक बिष्ट, विनायक कुमार, रुचि जैन, सुमित तिवाड़ी, संजीव पाल, बृजमोहन मनोडी आदि उपस्थित रहे।

आपदा में मृत लोगों की आत्म शांति की कामना की*

ऋषिकेश।* डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ त्रिवेणी घाट गंगा तट पर पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में आपदा की चपेट में आकर मृत हुए लोगों की आत्मशांति की कामना की गई। इस दौरान गंगा में दीपदान किया गया।

पीएम के जन्मदिन पर किया दुग्धाभिषेक*

ऋषिकेश ।* डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के साथ माँ गंगा में दुग्धाभिषेक किया। माँ गंगा से पीएम के शतायु होने की कामना की।

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *