Breaking News

मकतब ए इकरा में निशुल्क शिक्षा हासिल कर रहे बच्चों ने परीक्षा में किया बेहतर प्रदर्शन,उलेमाओं ने की उज्जवल भविष्य की कामना

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

रुड़की * रामपुर स्थित मकतब ए इकरा मदरसे में हुए शश्माई इम्तिहान में उलमाए इकराम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चे अपना भविष्य तभी सुधार सकते हैं,जब वह आधुनिक शिक्षा और दीनी शिक्षा को मेहनत कर हासिल करें।उलेमाओं ने कहा कि साल भर की हुई कड़ी मेहनत ही इम्तिहान में बच्चों को बेहतर अंकों से उत्तीर्ण कराती है,इसलिए बच्चों को चाहिए कि वह साल भर कड़ी मेहनत करें और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें

इस मौके पर कारी मोहम्मद फरमान,मुफ्ती मोहम्मद मुस्तकीम,मुफ्ती मोहम्मद शाहवेज,मौलाना मोहम्मद उमर,मौलाना मोहम्मद आरिफ,कारी शमसुद्दीन,कारी अब्दुल वाजिद,मौलाना मोहम्मद आफताब आलम,मौलाना महताब अली,मौलाना मोहम्मद साजिद आदि ने मकतब ए इकरा में तालीम हासिल कर रहे बच्चों के परिणाम देखकर खुसी का इजहार किया तथा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मदरसे के संचालक कारी मोहम्मद अकरम ने बताया कि उनके द्वारा इस संस्थान का संचालन वर्ष 2016 में किया गया था,जिसमें स्कूल से पढ़कर आने वाले बच्चों को दो घंटे निशुल्क शिक्षा दी जाती है,ताकि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे बढ़ने का अवसर मिल सके

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *