Breaking News

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपरांत यूकेडी के द्वारा समिति का किया गठन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार *उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपरांत आज यूकेडी के द्वारा एक समिति का गठन किया गया जिसमें समिति का अध्यक्ष पूर्व विधायक काशी सिंह एरी जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दीवाकर भट्ट जी सहित कुल 8 सदस्य को समिति में सम्मिलित किया गया इनके द्वारा आगामी चुनाव तक यूकेडी पार्टी की कमान रहेगी आज उसी के संबंध में देहरादून से पूर्व केंद्रीय सदस्य पंकज व्यास जी एवं अन्य

के द्वारा तरुण हिमालय शिवलोक कॉलोनी हिमालय दीवाकर भट्ट जी के पास पहुंचकर आगामी केंद्रीय समिति के चुनाव हेतु अनुरोध किया गया भट्ट जी द्वारा बताया गया की उत्तराखंड क्रांति दल सदैव उत्तराखंड की बात करता है नारसन बॉर्डर से लेकर उत्तरकाशी तक सभी लोग जो उत्तराखंड में रह रहे हैं उत्तराखंड वासी वार्ड वास प्लेन वार्ड का मुद्दा विपक्ष के द्वारा उठाया जाता है ताकि हमारी पार्टी की छवि को धूमिल किया जा सके यदि हमारे किसी नेता ने ऐसा कहा है तो उसकी गलती है

आज उत्तराखंड के अंदर यूकेडी की लहर चल रही है इससे सत्ता पक्ष एवं विपक्ष कमजोर होकर हमारे खिलाफ उल्टी सीधी साजिश कर रहा है

उत्तराखंड की जनता समझ चुकी है कि भाजपा के द्वारा किस तरीके से एक व्यापारी को उत्तराखंड की जमीन को कोडियो के भाव में भेजा जा रहा है अभी हाल ही में जोड़ एवरेस्ट मंसूरी की जमीन को किस तरीके से बाबा रामदेव के सबसे प्रिय शिष्य बालकृष्ण जी की कंपनी को दी जा रही है की कंपनी को कोडियौ के भाव में जमीन को दी जा रहा है और गुजराती लोग आकर उत्तराखंड में राज कर रहे हैं हमारी जनता समझ चुकी है अबकी बार जो चुनाव होगा निर्णायक चुनाव होगा उत्तराखंड क्रांति दल पूर्ण रूप से हमारी जनता समझ चुकी है अबकी बार जो चुनाव होगा मैं उत्तराखंड के लोगों के लिए अहम चुनाव होगा जिस तरीके से उत्तराखंड के अंदर आपदा आई हुई है विकास के नाम पर विनाश हो रहा है और सरकार लगातार विकास के नाम पर उत्तराखंड वासियों का शोषण कर रही है या गलत है

इस मौके पर यूकेडी के जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत यूकेडी कार्यकर्ता अंजली शर्मा बबीता रावत वीएस राणा व्यापार सभा के अध्यक्ष सुमित अरोड़ा काफी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *