Breaking News

प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही तय किए जाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पाॅच राजस्व निरीक्षकों का किया है स्थानांतरण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार *आम जनमानस की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही तय करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार की तहसीलों में तैनात पाॅच राजस्व निरीक्षकों का एक तहसील से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है।

 ज्ञातव्य है कि राजस्व परिषद उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा राजस्व निरीक्षण प्रशिक्षण प्राप्त आठ राजस्व उपनिरीक्षण (लेखपालों) को राजस्व निरीक्षण के पद पर पदोनन्त किया गया है। जिनमें से तीन राजस्व निरीक्षक को जनपद उद्यमसिंह नगर एवं नैनीताल तैनात गया है पाॅच राजस्व निरीक्षक को जनपद हरिद्वार में तैनात किया गया है।

जनपद हरिद्वार की तहसीलों में तैनात राजस्व निरीक्षकों जिसमें अनिल गुप्ता, रमेश चन्द्र को तहसील हरिद्वार से लक्सर, संजय कुमार को तहसील हरिद्वार से भगवानपुर, आदेश कुमार को तहसील रूड़की से हरिद्वार एवं ओमप्रकाश को तहसील भगवानपुर से रूड़की में स्थानांतरित किया गया है।जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी को आदेशित किया गया है कि तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *