Breaking News

निर्माण व्यय आंकलन हेतु बीकेटीसी उप समिति की बैठक संपन्न 

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून: श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर बीकेटीसी में निर्माण कार्यों में हुए व्यय आंकलन हेतु केनाल रोड देहरादून स्थित बीकेटीसी कार्यालय में बीकेटीसी उप समिति की बैठक बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण की उपस्थिति में शनिवार देर शाम को संपन्न हुई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि उप समिति की बैठक में पूर्व में हुए निर्माण कार्यों पर हुए व्यय का आंकलन एवं समीक्षा की गयी तथा प्रस्तावित सहित वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों पर चर्चा हुई

उपसमिति बैठक में मंदिर समिति सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान,सदस्य नीलम पुरी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, लेखाकार भूपेंद्र रावत, अवर अभियंता गिरीश रावत आदि मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *