Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन शिवालिक नगर में हुआ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन शिवालिक नगर के प्रशांत रेजीडेंसी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमेश कपूर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 इस अवसर पर मुख्य वक्ता संगठन महामंत्री अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और देशवासियों से आह्वान किया कि सेवा पखवाड़े को 17सितंबर से 2अक्टूबर तक महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस तक मना कर गांव और गरीब लोगों के बीच जाकर उनकी सेवा कर करे और स्वच्छता अभियान चलाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश सेवा का संकल्प लिया है। और दिन-रात मेहनत कर उसे पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने आमजन के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री अटल आवास योजना चलकर देश को आगे बढ़ने का काम किया है। आज प्रबुद्ध जन सम्मेलन में हम सभी प्रबुद्ध जनों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करते हैं। और उनसे अपेक्षा करते हैं कि आप केंद्र और राज्य सरकार के नीतियों को आम जन तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रबुद्ध जनों की बातों को जानता सुनती है। उन्हें जनता के बीच अच्छी बातों को लेकर जाना चाहिए और सरकार की योजनाओं को बताना चाहिए। जिससे कि आमजन उसका लाभ ले सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास पुरुष हैं। जिन्होंने अनेकों विकास की योजना चलाई। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठा कर उनका विकास किया है

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हमें सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिए थे सभी कार्यों को इमानदारी से पूरा करना चाहिए। और पूरे अभियान को गरीब क्षेत्र में जाकर चलाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध जन भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। और उस पार्टी पर विश्वास करते हैं ।जो देश के कल्याण के लिए हमेशा लगी रहती है। ऐसी पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है। इसके कार्यकर्ता पहले देश, फिर पार्टी और उसके बाद अपने बारे में सोचते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री जयपाल चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा प्रदेश मंत्री और हरिद्वार जिला प्रभारी आदित्य चौहान, लव शर्मा, तरुण नय्यर ,अमरीश सैनी विजय चौहान, मनोज शर्मा रितु ठाकुर मीडिया संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान सुशील ठाकुर मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *