Breaking News

मुख्यमंत्री धामी की कर्मठता और लोकप्रियता से विपक्षी परेशान, बिना मुद्दों के रच रहे साजिश: स्वामी यतीश्वरानंद

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक के ग्राम खेड़ली में भारी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों ने भाजपा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने स्वामी यतीश्वरानंद का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा और पार्टी मजबूत होगी।

मंगलवार को ग्राम खेड़ली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दर्जाधारी मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान गदगद हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि यह जनता जनार्दन का आशीर्वाद है कि जो उन्हें इतना सम्मान मिल रहा है। उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता का है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कर्मठता और बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान है कि उन्हें बिना मुद्दों के भी साजिश रचकर बदनाम करने पर तुले हुए हैं, लेकिन जनता इनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

दर्जाधारी मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के दरबार में हर किसी की समस्या का समाधान तत्काल होता है, उनकी लोकप्रियता इतनी है कि हर कोई व्यक्ति प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ समस्त नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करते हुए उनका स्वागत कर रहा है। उन्होंने स्वागत में पहुंचे सभी जन प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों का आभार जताया। भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, दर्जाधारी सुनील सैनी ने कहा कि

इस मौके पर ऋषिकेश प्रभारी अमन त्यागी, चेयरमैन राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान, रीता सैनी, अश्वनी काम्बोज, बालम सिंह नेगी, विजय कुमार, प्रधान जुल्फिकार, खेड़ली प्रधान प्रवीण चौहान, प्रधान नीरज चौहान, अनिल कुमार, विनित, रूपेश चौहान, मनोज चौहान, हितेश चौहान, विजयपाल, बरखा रानी, सतीश, भूप सिंह, अम्बरीश सैनी, विपिन कुमार, उधम सिंह, धर्मंद्र, पूर्व चेयरमैन अम्बरीश गर्ग, जितेंद्र चौधरी, कमल जौरा, जिपं अंकित कश्यप, दर्शना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *