क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर किया सम्मानित
www.shrimannews.in
September 23, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
ऋषिकेश *क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने षष्ठम उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उगते संस्थान एवं देहरादून जिला योगासन स्पोटर््स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार जिला ने कुल 70 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें 32 स्वर्ण, 23 रजत एवं 15 कांस्य पदक सम्मिलित हैं, जबकि नैनीताल जिला ने कुल 29 पदक जीतकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें 13 स्वर्ण, 07 रजत एवं 9 कांस्य पदक सम्मिलित हैं। वहीं, देहरादून जिला ने कुल 31 पदक जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें 9 स्वर्ण, 13 रजत एवं 9 कांस्य पदक सम्मिलित हैं।
डा. अग्रवाल ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि नियमित योग करने से स्वस्थ्य शरीर की परिकल्पना की जा सकती है। योग निशुल्क रूप से हमारी शरीर को स्वस्थ रखने की गारंटी देता है। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर उगते संस्थान एवं उगते योगपीठ के संस्थापक राजेंद्र प्रसाद गैरोला, अध्यक्ष उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ईश्वर भारद्वाज, प्रो. ईश्वर भारद्वाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, प्रबंधक नालंदा शिक्षण संस्थान महावीर प्रसाद उपाध्याय, पूर्व प्रधान स्वरूप सिंह पुंडीर, संयोजक देहरादून योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन डॉ. सुरेंद्र प्रसाद रयाल, गब्बर सिंह, बिपिन रावत, अमित रावत, आशीष रणाकोटी आदि उपस्थित रहे।