Breaking News

12 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को जियालाल प्रेमवती सम्मान से किया सम्मानित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

बागपत उत्तर प्रदेश *जिला रेड क्रॉस समिति बागपत एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के सर हितकारी इंटर कॉलेज मीतली, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली, एवं पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी की पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली 12 छात्र ,छात्राओं को सुप्रसिद्ध समाजसेवी ईश्वर अग्रवाल द्वारा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में स्थापित जियालाल प्रेमवती सम्मान सर्टिफिकेट स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर प्रत्येक कॉलेज एवं स्कूल प्रांगणो में सम्मानित किया गया

इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस समिति बागपत के सचिव एमजेएफ लायन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा छात्र छात्राएं नेत्रदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं और आप और अधिक कार्य करके दृष्टि दुत बन सकते हैं रेड क्रॉस समिति के सभापति पीएमजेएफलायन पंकज गुप्ता ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा की सर्टिफिकेट आपको जीवन भर काम आएगा स्कूल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने जिला रेड को समिति एवं लायंस क्लब के प्रयास की सराहना की

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *