जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सिटींग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया
www.shrimannews.in
September 26, 2025
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सिटींग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि धामी सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। हमारी इस प्रदर्शन के माध्यम से मांग हैं कि पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच हो। पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है पेपर लीक होने से युवाओं में भारी आक्रोश है।
वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि पेपर लीक मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता से साफ है। पेपर माफियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।
पूर्व सभासद अशोक शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है अपराधियों में सरकार का खौफ खत्म हो गया है। वरिष्ठ नेता अनिल भास्कर और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि धामी सरकार की धीमी गति की वजह से पेपर माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के नौजवान भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित,छात्र का भविष्य अंधकारमय है ऐसे में इस सरकार का सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी ने कहा कि धामी सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए पेपर लीक मामले को धर्म का एंगल दे रही है। पार्षद विवेक भूषण विक्की और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि धामी सरकार एक पेपर सुरक्षित ढंग से नहीं करा पा रही ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। एससी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और महानगर कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष अमित चंचल ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित उत्पीड़न में वृद्धि हुई, महिला अपराध में बढ़ोतरी हुई, पेपर लीक सबसे ज्यादा इस सरकार में हुए।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना पूर्व पार्षद इसरार अहमद यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव उदयवीर सिंह चौहान महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष विमला पाण्डेय अंजू द्विवेदी महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नलिनी दीक्षित हिमांशु राजपूत रवि बाबू शर्मा महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास, सीपी सिंह पार्षद सोहित सेठी सुनील कुमार सिंह नमन अग्रवाल कार्तिक शर्मा दिव्यांश अग्रवाल अनंत पाण्डेय मुन्ना मास्टर जावेद अंसारी सुनील प्रजापति दीपक पाण्डेय मयंक त्यागी यश शर्मा मोहित अरोड़ा आशु श्रीवास्तव मंजू गोस्वामी अज्जू खान ऋषभ वशिष्ठ, तुषार कपिल,करन सिंह राणा सुशील प्रजापति संदीप जाटव रविराज प्रजापति मुकेश प्रजापति केशव अत्री प्रदीप भाटिया देव रस्तोगी अनुज चौधरी विकास सिंह स्वर्ण आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।