Breaking News

पेपर लीक मामले में झूठे आरोप लगा रही कांग्रेस-डा.विशाल गर्ग

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार * वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है।

डा.विशाल गर्ग ने कहा कि नकल माफिया को सबक सिखाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री नकल माफिया पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। नकल रोकने के लिए नकल विरोधी कानून लागू कर प्रदेश में परीक्षाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी का माहौल बनाया है।

विशाल गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है। विपक्ष पढ़े-लिखे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। पेपर लीक मामले में झूठे और बेबुनियाद आरोप कंांग्रेस की स्वार्थपूर्ण राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं। प्रदेश में रोजगार सृजन की गतिविधियां तेजी से चल रही हैं। कहा कि राज्य की जनता और युवा विपक्ष की राजनीति और झूठे आरोपों को समझ चुके हैं। राज्य के युवा मुख्यमंत्री धामी के साथ हैं और 2027 के चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएंगे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *