Breaking News

शिक्षकों व विद्यार्थियों हेतु स्वास्थ्य शिविर व नशा उन्मूलन अभियान की मांग

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन हरिद्वार द्वारा शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को दो अलग-अलग मांग पत्र सौंपे गए।

संगठन ने मांग की कि जनपद के शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाए, जिससे कर्मचारी-शिक्षक वर्ग लाभान्वित हो सके और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े। साथ ही जनपद के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण तथा नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान संचालित करने की भी मांग की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने संगठन के डेलिगेशन के साथ शीघ्र बैठक कर स्वास्थ्य शिविर संचालित कराने का पूर्ण आश्वासन दिया।

इस अवसर पर डॉ. अशोक तोमर, डॉ. एच.के. सिंह, डॉ. विपिन पोखरियाल, संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, जिला संयुक्त मंत्री मनोज चंद, बिंदु गुप्ता, गिरिजेश कुमार, अभय कुमार, विनोद कुमार, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *