Breaking News

कांगड़ी गाजीवाला में बन रहा 51 शक्ति पीठ द्वादश शिवलिंग मंदिर बनेगा विश्व भर के भक्तों की आस्था का केंद्र आचार्य महामंडलेश्वर : ललितानन्द महाराज

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार 3 अप्रैल 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) कांगड़ी क्षेत्र के ग्राम गाजीवाला आर्य नगर मे निर्माण आधीन 51 शक्ति पीठ द्वादश शिवलिंग की स्थापना एक ही शिवलिंग में की जा रही है शक्ति शाक्त परिषद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर आचार्य ललितानन्द महाराज के पावन अथक प्रयासों से क्षेत्र में इस पावन मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है आने वाले समय में यह पावन शक्तिपीठ मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र बनेगा क्षेत्र में भक्तों की आस्था का एक भारी जन सैलाब उमडेगा

इस अवसर पर बोलते हुए आचार्य महामंडलेश्वर आचार्य परम पूज्य 100 8 ललितानंद जी महाराज ने कहा इस संपूर्ण सृष्टि की संरचना मां कामाख्या से हुई है और एक दिन भगवान शिव में समाहित हो जानी है इस पृथ्वी लोक पर मां कामाख्या के 51 शक्ति पीठ द्वादश शिवलिंग के पावन दर्शन भक्तों के इस जीवन को सार्थक करने का माध्यम है जहां शिव और शक्ति दोनों विद्यमान है वही सृष्टि के कल्याण का मार्ग होता है जो सच्चे मन से मां कामाख्या की आराधना करता है उसके जीवन में सुख शांति समृद्धि धन-धान्य की वर्षा होती है और उसका लोक एवं परलोक दोनों सुधर जाते हैं मां की आराधना ही हमारा मानव जीवन सार्थक करती है

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *