Breaking News

शारदीय नवरात्र की चतुर्दशी ( चंडी चौदस) तिथि पर माता सती के जन्म स्थान पर विराजमान मां भगवती शीतला माता मंदिर, कनखल में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल  /ऋतिक कुमार

हरिद्वार /शारदीय नवरात्र की चतुर्दशी ( चंडी चौदस) तिथि पर माता सती के जन्म स्थान पर विराजमान मां भगवती शीतला माता मंदिर, कनखल के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा मां भगवती शीतला माता के दर्शन मात्र व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। राजा दक्ष की कुलदेवी के रूप में विख्यात शीतला माता सदैव भक्तों के कल्याण के लिए उपस्थित है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा शिव नगरी में शक्ति की अराधना का प्रमुख केन्द्र शीतला माता मंदिर है। नवरात्रि में मंदिर की छटा अलग ही चमकती है। आज भी लोग, ज्वर आदि से पीड़ित होने पर मां की शरण में आते है और माता उन्हें कष्टों से छुटकारा भी दिलाती है। मंदिर के पूजारी महंत मामन गिरी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शीतला माता की कृपा से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। हजारों की संख्या में यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।‌

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा स्वामी कुंदन पुरी, स्वामी सूर्य मोहन गिरी, स्वामी दिनेश पुरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *