वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में मेहंदी कार्यक्रम का किया आयोजन
www.shrimannews.in
October 9, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
बागपत उत्तर प्रदेश * वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में आज सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पारंपरिक कला एवं सृजनशीलता को प्रोत्साहित करना था मेहंदी लगाने के इस कार्यक्रम में अनेक छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया
विविध प्रकार के सुंदर डिजाइनों ने सभी का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉक्टर कमला अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की ओर ऐसी गतिविधियों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया मेहंदी लगाने वाली छात्रों में कुमारी गोल्डी अंशु रिया खुशी महक सोनी अष्टमी मोनिका आदि ने बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर निर्मला डॉक्टर शिल्पा डॉक्टर शमा परवीन डॉक्टर राखी श्रीमती ममता आर्य श्रीमती अनीता श्रीमती ममता सिंह श्री प्रवीण कुमार श्री नितिन आदि का सहयोग रहा