Breaking News

श्री अलवर वाले बाबा जी का भक्तों ने श्री दुर्गा चौक पर किया स्वागत

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

रुड़की *रुड़की नगर में श्री श्री 1008 श्री अलवर वाले बाबा जी का शुभ आगमन हर मिलाप धर्मशाला, साकेत रुड़की में हुआ। श्री अलवर वाले बाबा जी की भक्तों ने श्री दुर्गा चौक पर बाबा जी का स्वागत किया। श्री बाबा जी ने दुर्गा चौक स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके पश्चात ढोल बाजे बजते हुए हर मिलाप धर्मशाला साकेत में आसपास के जनपदों से भी आए हुए और रुड़की के भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ श्री महाराज जी का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा करके, मालाए पहनाकर किया। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने भी श्री महाराज जी का भव्य स्वागत हर मिलाप धर्मशाला पर किया।

उसके पश्चात हर मिलाप धर्मशाला में महाराज जी के द्वारा सुंदरकांड पाठ में बैठकर सुंदर कांड का श्रवण किया। तत्पश्चात आरती की। उसके बाद उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया। प्रसाद वितरण के बाद भंडारे का बहुत सुंदर आयोजन किया गया।

इस अवसर पर चौधरी गजे सिंह, वीके जिंदल एडवोकेट, चौधरी ओमपाल सिंह, अजय गुप्ता, आलोक खन्ना सुखपाल शर्मा गोविंद विकास अग्रवाल अमित अग्रवाल राजकुमार अग्रवाल रामगोपाल कंसल अर्पित गोयल अनुज जिंदल, राहुल अग्रवाल संजय कुमार, शिवम कश्यप विकास गुप्ता अनूप बंसल आदि उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *