Breaking News

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पूरा होगा प्रधानमंत्री मोदी का सपना: रूपेंद्र प्रकाश

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार * भारतीय जनता पार्टी जनपद हरिद्वार के पदाधिकारीयो ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं बड़ा अखाड़ा उदासीन के महामंडलेश्वर श्रद्धेय रूपेंद्र प्रकाश से भेट की।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ एक ऐसे देश से है जो वैश्विक स्तर पर अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूसरों पर कम निर्भर हो। यह अपने स्वयं के संसाधनों, प्रतिभाओं और उद्योगों का उपयोग करेगा। इसका लक्ष्य भारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से मजबूत और स्वतंत्र बनाना है, ताकि वह वैश्विक चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना कर सके। यह पहल स्थानीय व्यवसायों, नवाचारों और उत्पादन को बढ़ावा देती है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस अभियान में जुड़ना चाहिए। यह अभियान मात्र एक नारा नहीं है बल्कि जनभागीदारी से निर्मित एक राष्ट्र शक्ति है जो देश को बल प्रदान करेगी और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा।

प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने कहा कि यह अभियान देश की संस्कृति से जुड़ने के साथ साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा हम सभी को अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी का उपयोग कर देश को मजबूती की दिशा में ले जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओ में जल्द ही इस अभियान की कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी।

भाजपा प्रदेश सह मीडिया संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि देश के जनमानस में स्वभाषा स्वभूषा का भाव होना चाहिए विश्व के अन्य देशों कि भांति भारत भी विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करे इसके लिए अपने देश की मिट्टी से जुड़ना चाहिए हमारे देश के छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन देकर देश के उत्पादन को बढ़ावा देना चाहिए ताकि देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यालय में कार्यशाला हुई जिसमें सभी वक्ताओं ने दीपावली पर स्वदेशी वस्तुएं खरीदने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों में स्वदेशी के पत्रक वितरित कर संकल्प पत्र भरवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीएसटी दरों में सुधार कर आमजन को राहत दी गई। आत्मनिर्भर भारत ही विकसित भारत का आधार है। उन्होंने 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा बताई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी जिला महामंत्री व अभियान संयोजक हीरा सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर जिला मंत्री पारुल चौहान, डॉ विशाल गर्ग, शिवेंद्र कुमार गेहलोत उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *