Breaking News

परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार  * सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग  द्वारा आज हेलमेट के प्रति सिडकुल क्षेत्र में प्रवर्तन/जागरूकता अभियान चलाया गया।

उन्होंने अवगत कराया कि बिना हेलमेट के पाए गए 100  दुपहिया वाहनों का चालान किया गया तथा 15 से अधिक दुपहिया वाहन जिनके पास लाइंसेंस एवं हेलमेट नहीं थे उन वाहनों को सीज किया गया।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि हेलमेट लगाने वाले लोगों को परिवहन टीम द्वारा फूल तथा चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया

इस अभियान में सहायक परिवहन अधिकारी श्रीमती नेहा झा,परिवहन कर अधिकारी अरुणा सैनी,सहायक परिवहन उप निरीक्षक अश्वनी कुमार,सहायक परिवहन निरीक्षक सुरवीर कण्डवाल शामिल रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *