Breaking News

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार किया व्यक्त

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुनील सैनी ने कहा धामी सरकार का हर फैसला युवाओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए होता है, युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए।यूकेएसएससी की हाल ही में निरस्त हुई परीक्षा को अब पुनः 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा

राज्य मंत्री जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

युवाओं की लगन और मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में सशक्त कदम उठाया है।

धामी सरकार युवाओं की सरकार है 25000 युवाओं को नौकरी देना यह दर्शाता है की धामी सरकार युवाओं के भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है

बेरोजगार युवाओं के हित में धामी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए, जिसमें एक नकल विरोधी कानून का है. धामी सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने का कार्य किया.

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *