Breaking News

मा0 राज्यमंत्री उत्तराखंड श्री सुनील सैनी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

न्यू टिहरी * (मा0 राज्यमंत्री) उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद उत्तराखंड श्री सुनील सैनी की अध्यक्षता में विकास भवन न्यू टिहरी में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई जिसमें माननीय मंत्री जी द्वारा विगतवार प्रत्येक योजना के विषय एवं प्रगति के विषय में समीक्षा की गई

माननीय मंत्री जी द्वारा अवगत कराया गया कि समाज कल्याण विभाग जन सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सेवा का विभाग है तथा निर्देश दिए गए कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए , योजनाओं से शत प्रतिशत पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

माननीय मंत्री जी को जिला समाज कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में वृद्ध आश्रम निर्माण हेतु स्वीकृति हेतु शासन स्तर पर लंबित है तथा नशा मुक्ति केंद्र के बारे में भी अवगत कराया गया जिसमें माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही शासन स्तर से इसे स्वीकृत करवा दी जाएगी

जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि विभाग के पास मुख्यालय में जमीन की उपलब्धता है जिसमें अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास खोलने की व्यवस्था की जा सकती है

माननीय मंत्री जी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जनपद के दूरस्थ स्थानों में समाज कल्याण विभाग व संबंधित विभागों से समन्वय बना कर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाए जिससे आमजन मानस की समस्या का समाधान मौके पर ही किया जा सके l पात्र व्यक्ति समाज कल्याण की वृद्वावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन से वंचित है उनको समाज कल्याण की योजनाओं से अवश्य जोड़ा जाए।

बैठक में विजय कठेत मण्डल अध्यक्ष रामलाल नौटियाल जिला उपाध्यक्ष जयेन्द्र पंवार जिला कार्यलय सचिव राजेन्द्र डोभाल मीडिया प्रभारी, पंकज वरवान कार्यकता अजगर अली महामंत्री तौफीक अहमद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राकेश लवली उपाध्यक्ष जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठ भकुनि सह समाज कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *