Breaking News

गोवर्धन पूजा पर डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने किया पूजा-अर्चना, विभिन्न स्थलों पर हुए भंडारों में की सहभागिता

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश * गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने नगर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों एवं भंडारों में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की तथा भगवान गोवर्धन से जनकल्याण एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने जयराम आश्रम, स्वामी नारायण आश्रम शीशम झाड़ी, दुर्गा मंदिर देहरादून रोड एवं नारायण मंदिर तिलक रोड में आयोजित भव्य कार्यक्रमों में भाग लिया।

इसके पश्चात विधायक डॉ. अग्रवाल ने श्रद्धालुओं एवं संतजनों के साथ मिलकर गौ माता की सेवा की तथा गौ वंश को गौ ग्रास खिलाकर समाज में गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति में प्रकृति, पशु और मानव के संतुलन का प्रतीक पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर यह संदेश दिया कि प्रकृति की रक्षा और सेवा ही सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें भी पर्यावरण संरक्षण, जल-संवर्धन एवं गौ-संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने आवास विकास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित अन्नकूट भंडारे में भी सहभागिता की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। उन्होंने आयोजकों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजन समाज को एकजुटता, सद्भाव और सेवा भावना का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें यह प्रेरणा देती है कि हम प्रकृति और धर्म के प्रति अपनी आस्था को कर्म के माध्यम से व्यक्त करें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान गोवर्धन की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास हो।

डॉ. अग्रवाल ने कहा “गोवर्धन पूजा आत्मिक शुद्धि और सेवा का पर्व है। इस दिन हमें अपने जीवन में निस्वार्थ सेवा, विनम्रता और श्रद्धा का संचार करना चाहिए। गौ माता की सेवा से जीवन में मंगलता और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।”

Check Also

जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश, श्यामपुर : ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत खदरी ग्राम सभा में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *