Breaking News

उत्तराखंड शासन ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल को मुख्यालय किया अटैच एवं तेजबल सिंह को जिला पूर्ति अधिकारी उद्यम सिंह नगर की कमान सौंपी गई

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून/ हरिद्वार उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल को तत्काल स्थानांतरित कर दिया है। तेजबल सिंह को हरिद्वार से उद्यम सिंह नगर जबकि रवि सनवाल को क्षेत्रीय के पद से हटाने हुए देहरादून मुख्यालय अटैच कर दिया है। फिलहाल हरिद्वार मे जिला पूर्ति अधिकारी की जिम्मेदारी श्याम आर्य को दी गई है यह आदेश उत्तराखंड के प्रमुख सचिव द्वारा किए गए है।

आपको बताते चले कि पिछले लम्बे समय से फेयर प्राइस शाप डीलर फेडरेशन द्वारा दोनो अधिकारियो के खिलाफ बडा मोर्चा खोल रखा था। फेडरेशन ने कौरोना काल मै दोनो अधिकारियो पर राशन डीलरो के भुगतान मे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कश्यप और राशन डीलर सतेन्द्र कुमार ने दो राशन डीलरो सृजन भुगतान की एवज मे कमीशन खोरी के गंभीर आरोप के अलावा उन्होने तेजबल सिंह पर आय से अधिक सम्पत्ति होने के भी गंभीर आरोप लगाए थे।इतना ही नही दोनो अधिकारियो के स्थानांतरण की मांग उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री से बात भी की थी लेकिन उनका स्थानांतरण नही हुआ तो फेडरेशन ने हाईकोर्ट नैनीताल मे एक अपील दायर की थी जिसके आदेश के बाद उत्तराखंड शासन ने जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और रवि सनवाल को तत्काल हरिद्वार से हटाने हुए एक को उद्यम सिंह नगर और दूसरो को प्रदेश मुख्यालय अटैच कर दिया है।इस आदेश के बाद विभाग मे हडकंप मचा हुआ है।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *