Breaking News

आई बी-4 बेगमपुर बहादराबाद में गत्ता फैक्ट्री में लगी आग को फायर स्टेशन मायापुर व बहादराबाद फायर यूनिट दोनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर भयंकर आग को बुझाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार * दिनांक 29-10-2025 को समय 18:46 पर फायर स्टेशन मायापुर को सूचना प्राप्त हुई कि *आई बी-4 बेगमपुर बहादराबाद में गत्ता फैक्ट्री में आग लगी है उक्त सूचना को तत्काल ही अमल में लाते हुए फायर स्टेशन मायापुर से एक फायर यूनिट व बहादराबाद फायर यूनिट दोनों मय साज-सज्जा के घटनास्थल हेतु रवाना हुए पहुंच कर देखा तो आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी ।

फायर यूनिट ने तत्काल एक डिलेवरी दो होज पाईप की सहायता से मोटर फायर ईंजन से आग को बुझाने में जुट गई तथा आग की गम्भीरता को मध्य नजर रखते हुए दोनों टीमों के अथक प्रयासों के पश्चात लगभग 04 घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया जिससे फैक्ट्री में समस्त मशीनों को व आधे से ज्यादा सम्पत्ति को जलने से बचाया गया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *