Breaking News

बीoएचoईoएलo में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2025 मनाया जा रहा है  इस वर्ष के सतर्कता जागरुकता सप्ताह की विषयवस्तु है “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” । इस उपलक्ष्य में भ्रष्टाचार के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, एक साइकिल रैली ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया

बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही से न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है, बल्कि इससे संगठन की प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होती है । उन्होंने बताया कि हर बीएचईएल कर्मी, सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति संकल्पबद्ध है ।

उल्लेखनीय है कि मुख्य प्रशासनिक भवन (हीप) परिसर से प्रारम्भ होकर यह रैली, उपनगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मुख्य प्रशासनिक भवन पर आकर समाप्त हुई । इस रैली में 40 से अधिक साइकिल चालकों ने भाग लेकर, सतर्कता जागरूकता के जन अभियान में अपना योगदान दिया

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *