Breaking News

ईगास बग्वाल पर गढ़ सेवा संस्थान द्वारा दुर्गा मंदिर मालवीयनगर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश। उत्तराखंड के लोक पर्व इगास बग्वाल के अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान के तत्वाधान में विधानसभा ऋषिकेश क्षेत्र के दुर्गा मंदिर, मालवीयनगर परिसर में एक भव्य सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कौशल बिजल्वाण ने प्रतिभाग किया और संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अखिलेश मित्तल छेत्रीय निदेशक पीएम कोना ने कहा कि “गढ़ सेवा संस्थान” द्वारा क्षेत्र में लोक संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इगास बग्वाल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और एकजुटता का प्रतीक है।

पीएम कोना द्वारा पुरस्कार स्पॉन्सर किए गए / इस अवसर पर 11 विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 34 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के तहत विजेताओं को साइकिल, मोबाइल, टैबलेट, स्कूल बैग, टिफिन, टेबल, टूल किट आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि गढ़ सेवा संस्थान निरंतर समाजसेवा, प्रतिभा सम्मान और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए कार्यरत है। आने वाले समय में भी संस्था द्वारा युवाओं एवं बच्चों के लिए ऐसे ही प्रोत्साहनात्मक आयोजन किए जाते रहेंगे।

इस अवसर गढ़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा ,सचिव गोपाल सती  कोषाध्यक्ष अरुण बड़ोनी  निदेशक तजेंद्र नेगी सुमित पंवार  कौशल बिजलवान विजय रावत मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह  अनिल रयाल आवेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *