Breaking News

कोटी कॉलोनी से 03 किमी आगे मद्रासी कॉलोनी के पास 120 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन से SDRF ने घायल को किया सुरक्षित रेस्क्यू

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद टिहरी / आज दिनांक 17 नवम्बर 2025 को SDRF पोस्ट कोटीकॉलोनी को सूचना प्राप्त हुई कि कोटी कॉलोनी से लगभग 03 किमी आगे, मद्रासी कॉलोनी के पास एक टाटा 709 ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक श्री महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में खाई में गिरा हुआ था।

SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करते हुए गहरी खाई में उतरकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार प्रदान कर उसे एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया।

घायल की पहचान *अरविन्द सिंह नेगी S/O श्री शेर सिंह नेगी, निवासी—इन्दर कांडीखाल* के रूप में हुई।

*SDRF रेस्क्यू टीम का विवरण:-*

ADSI महावीर सिंह चौहान (टीम प्रभारी)

HC 1553 शैलेन्द्र चमोली

HC 1615 रमेश उनियाल

Ct 4209 नीरज खंडूरी

Ct 1707 अनिल नेगी

Ct 4422 कविन्द्र सिंह

Ct (Driver) रंजीत सिंह

Check Also

जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश, श्यामपुर : ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत खदरी ग्राम सभा में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *