Breaking News

किशोरियों के साथ गलीगलौज व मारपीट के वायरल वीडियो का महिला आयोग ने लिया संज्ञान

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून * सोशियल मीडिया पर जनपद बागेश्वर के कपकोट की वायरल वीडियो जिसमें 16-17 वर्षीय दो नाबालिगों के साथ चार युवक बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है तथा उन्हें गन्दी गालियां दे रहे है साथ ही पीड़ित व डरी सहमी नाबालिगों को मुर्गा बनाया हुआ है। उक्त वीडियो के सोशियल मीडिया में वायरल होने के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने उक्त वीडियो को देखने के बाद कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे है।

उन्होंने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके से फोन पर वार्ता करते हुए इस निन्दनीय घटना में सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए है। नाबालिगों के साथ इस प्रकार से दुर्व्यवहार के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए किसी भी हाल में कोई भी आरोपी बख्शा नही जाना चाहिए।

मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उक्त में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही दोनों पीड़ित नाबालिगों की काउंसलिंग कराई गई है।

मामले में आयोग अध्यक्ष ने निर्देश दिए है कि यह निर्मम व निन्दनीय वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटना चाहिए, ताकि किशोरियों को भविष्य में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े व उनकी पहचान के कारण क्षवि धूमिल न हो।

आरोपियों ने इस प्रकार से घटना को अंजाम देकर सोशल मीडिया में इस वीडियो को डालकर समाज में गलत संदेश एवं आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा देने का काम किया है। चारों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Check Also

हरकी पैड़ी पर मिश्री मठ के स्वच्छता अभियान में जुटे हजारों लोग, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका सहित मेला प्रशासन के अधिकारियों ने भी किया श्रमदान

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन की तैयारियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *