Breaking News

ग्राम जट बहादुरपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित जनों का सम्मान एवं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदयाल जी का स्वागत समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार / ग्राम जट बहादुरपुर में कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित जनों का सम्मान एवं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदयाल जी का स्वागत समारोह कार्यक्रम भारी जन सैलाब के साथ बड़े ही धूमधाम तथा कार्यकर्ताओं के उत्साह के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावतलालढांग विधायक श्रीमती अनुपमा रावत महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संतोष चौहान जिला पंचायत के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राव अशफाक अफाक श्री वीरेंद्र सिंह रावत सहित भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे

इस सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा अब जनता समझ चुकी है कि उनका विकास सिर्फ कांग्रेस कर सकती है हर हाथ को काम हर जाति धर्म को सम्मान यही कांग्रेस का मुख्य एजेंडा है इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कहा वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराएगा

इस अवसर पर बोलते हुए विधायक अनुपम रावत ने कहा मे आपकी बेटी हूं मुझे विधायक चुनकर आपने पूर्व में भी सेवा का अवसर दिया है और उम्मीद करती हूं कि 2027 में भी मुझे अपनी बेटी समझ कर आशीर्वाद प्रदान करेंगे इस अवसर पर श्री शकील अंसारी राजीव चौहान जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह श्री सीपी सिंह मकतूर कुरैशी धर्मेंद्र चौहान मनोज सैनी मुरली मनोहर मुशर्रफ अंसारी किरण पाल वाल्मिक श्री अशोक शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे ऐसा लग रहा था जैसे कांग्रेस की लहर दौड़ पड़ी हो विशेष रिपोर्टिंग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद कैमरामैन प्रवीण कश्यप के साथ

Check Also

जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश, श्यामपुर : ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत खदरी ग्राम सभा में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *