Breaking News

SDRF की त्वरित कार्रवाई/ चितई मंदिर के पास वाहन दुर्घटना में दो घायल

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

अल्मोड़ा चितई मंदिर /  दिनांक 24/11/2025 को जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि चितई मंदिर के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ सरियापानी टीम इंस्पेक्टर राम सिंह बोरा के हमराह तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल में पहुंच कर जांच करने पर पाया गया कि ऑल्टो K-10 (UP 32 DK 6325) वाहन, जो बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था, कालीधार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

दुर्घटना में/ मोहन सिंह (पुत्र गोसाई सिंह), उम्र 58 वर्ष

राधिका देवी (पत्नी मोहन सिंह), उम्र 52 वर्ष को टीम द्वारा सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *