Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य, एवं राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश /ऋषिकेश विधायक एवं उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य, उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी आदरणीय दिवाकर भट्ट जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दिवाकर भट्ट जी के निधन का समाचार पूरे उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्य निर्माण आंदोलन में उनका संघर्ष, समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उत्तराखंड की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा हेतु लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने दिवंगत नेता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि—

“मैं आदरणीय दिवाकर भट्ट जी के निधन से अत्यंत व्यथित हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पावन आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *